फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama शहीद विजय के परिजनों को दस लाख रुपये की मदद देंगे कैलाश खेर

Sat, 16 Feb 2019 12:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
कैलाश खैर करेंगे शहीद विजय के परिवार की मदद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलवामा के आतंकी हमले में देवरिया जिले के शहीद विजय कुमार मौर्य के परिजनों की मदद के लिए मशहूर गायक कैलाश खेर ने भी पहल की है। 16 फरवरी को देवरिया महोत्सव में शामिल होने आ रहे कैलाश खेर शहीद के परिजनों को दस लाख रुपये की मदद देंगे। 
विज्ञापन


डीएम अमित किशोर ने बताया कि आतंकी हमले में जिले के जवान की शहादत की खबर के बाद कैलाश खेर ने संवेदना जताई है। उन्होंने खुद मदद की पहल की है। 

महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति के बाद उनके माध्यम से दी जा रही सहायता राशि शहीद के घरवालों को दी जाएगी। डीएम ने भी अपना और स्टाफ के एक दिन का वेतन भी शहीदों की मदद के लिए देने की घोषणा की। डिस्ट्रिक्ट सोशल रिस्पांसबिलिटी कमेटी के माध्यम से भी शहीद के परिजनों की आर्थिक मदद की जाएगी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें