गोरखपुर। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को शहरवासियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों के दिलों में अपने जवानों को खोने का गम था तो उन आतंकियों के प्रति गुस्सा भी, जिन्होेंने ऐसी कायराना हरकत की। अपनी भावनाओं को रोक न पाने वाले युवाओं ने भारत माता का जयघोष किया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर गुस्से का इजहार किया।
‘अमर उजाला’ की तरफ से शुक्रवार की शाम छह बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। 100 फिट तिरंगे के नीचे शाम को मोमबत्तियां जलीं तो माहौल गमगीन हो गया। हर कोई जवानों को नमन कर रहा था। बड़ी संख्या में आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, डॉक्टरों, समाजसेवियों, व्यापारियाें, महिलाओं और खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विश्वविद्यालय मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद, मीडिया समन्वय प्रो. अजय कुमार शुक्ल, एनएसएस समन्वय प्रो. केशव सिंह, ग्लोबल अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. शिव शंकर शाही, अतुल भट्ट, आरपीएम स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुमित कोहली, मधु कोहली, साहिबा कौर कोहली, शिक्षिका रीना राय, श्रेया सिंह, आराधना, शीतल प्रसाद, चित्रा देवी, जितेंद्र द्विवेदी और राहुल श्रीवास्तव रहे।
अब बदला लेने का वक्त
राइजिंग एंजल्स की अध्यक्ष तूलिका त्रिपाठी, नीतू सिंह, प्रीति द्विवेदी, पूनम गुप्ता, शिवानी गुप्ता, अमिता, निक्की और शालिनी ने कहा कि अब बदला लेने का वक्त आ गया है।
भारत माता का जयघोष
श्रद्धांजलि देने आए गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत माता की जय, जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्र राजीव यादव, शिवशंकर गोंड, भाजयुमो के सुमित राय, प्रवीण सिंह, जुगनू अश्वनी सिंह, सन्नी सिंह, प्रवीण राय, विपुल राय, गौरव त्रिपाठी, बिट्टू सिंह, प्रिंस यादव, सनी चंद कौशिक , श्रेया, सूरज गुप्ता ने जवानों को नमन किया।
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक राकेश श्रीवास्तव, डॉ. आशीष, डॉ. सुरेश, शिवेंद्र पांडेय, राकेश मोहन, उमेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सहज योग केंद्र के उपेंद्र सिंह, अवनीश पाल, नवीन श्रीवास्तव, नीरज स्वरूप, उर्मिला सिंह, नीलम श्रीवास्तव समेत करीब 20 सदस्यों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। एनईलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे, काशी नरेश चौबे, प्रभात पांडेय, राकेश गुप्ता, सुनील बहेल, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, रत्नेश, रघुवंश हिंदू, सुमन हिंदू, गीता, रामनारायण, व्यास बंधु सिंह, एलके सिंह, अनिल यादव, ममता श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, मनीष चंद्र यादव, धीरज, प्रवीण, विवेक मिश्रा सहित कई मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचीं और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।