फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जगहों पर बनेंगे पब्लिक और कम्यूनिटी शौचालय 

Wed, 27 Jul 2016 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
शौचालय
विज्ञापन
भारत स्वच्छता मिशन के तहत शहर में 16 स्थानों पर पब्लिक और कम्यूनिटी शौचालय नगर निगम बनवाएगा। शौचालय के लिए जगह चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेज दिया गया है। मंजूरी और धन मिलने पर शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारत स्वच्छता मिशन के तहत नगर निगम सीमा के अंदर 500 मीटर पर एक पब्लिक शौचालय बनाया जाएगा।   इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक साल में 900 सीट के शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया है। नगर निगम ने शौचालय के स्थान चिह्नित करने के बाद 16 स्थान ऐसे पाएं हैं जहां पब्लिक और कम्यूनिटी शौचालय बनाया जा सकता है।

यह जगह हुई है चिह्नित 
प्रथम चरण में शौचालय के लिए गोलघर, रेती चौक, बंधू सिंह पार्क, आर्यनगर, मोहद्दीपुर, आरकेबीके के पास, गिरधरगंज बाजार, छोटे काजीपुर और मोहरीपुर क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। इन जगहों पर शौचालय की व्यवस्था न होने की वजह से आम पब्लिक के साथ आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय की जगह चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव भारत स्वच्छता मिशन को भेजा दिया गया है। धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
-बीएन सिंह, नगर आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें