फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार फ्री सर्जरी कर रिकॉर्ड बनाएंगे डॉक्टर

Wed, 27 Jul 2016 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Getty
विज्ञापन
इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने गरीब मरीजों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोन एंड ज्वाइंट डे पर डॉक्टर पूरे देश में पांच हजार सर्जरी करके रिकॉर्ड बनाएंगे। एसोसिएशन से जुड़े हर डॉक्टर को एक सर्जरी करनी होगी जिसका पूरा खर्च वह खुद उठाएंगे। डॉक्टर मरीज का चयन खुद करेंगे और एसोसिएशन के पदाधिकारी उसकी निगरानी करेंगे। इस अभियान में सरकारी और प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन


इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा पूरे देश में चार अगस्त को बोन एंड ज्वाइंट डे मनाया जाता है। अगस्त में 5000 फ्री सर्जरी कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में एसोसिएशन जुटा है। तीन, चार व पांच अगस्त को देश भर के आर्थो सर्जन फ्री सर्जरी करेंगे। किस मरीज का फ्री सर्जरी करना है इसका निर्णय संबंधित ऑर्थो सर्जन करेंगे। गोरखपुर ऑर्थोपेडिक क्लब के सचिव डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि इस मुहिम में निजी व सरकारी दोनों ही आर्थो सर्जन शामिल होंगे। मरीज की सर्जरी में आने वाला खर्च आर्थाें सर्जन खुद उठाएंगे।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में भी जिन मरीजों की सर्जरी की जाएगी उनकी फीस तथा इम्प्लांट का खर्चा ऑर्थो सर्जन ही उठाएंगे। मरीज को कोई शुल्क नहीं देना होगा। न तो इम्प्लांट ही खरीदना होगा। जिले में एसोसिएशन के 60 सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें