फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए डीएम आवास पर घेरा

Thu, 28 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे गंगा जमुना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ से बातचीत करती पुलिस।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान गंगा-यमुना डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को डीएम दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया और छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। कालेज के छात्रों का कहना था कि उन्हें पिछले सत्र में छात्रवृत्ति नहीं मिली। छात्रों ने इसके लिए कालेज प्रबंधन को दोषी ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज प्राचार्य के उस आश्वासन का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने छात्रवृत्ति न पाने वाले विद्यार्थियों को बिना शुल्क प्रवेश की बात कही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को समझा-बुझा कर मामले को शांत किया और कॉलेज प्रबंधन से इस सम्बन्ध में बात करने का आश्वासन भी दिया। निराश विद्यार्थी डीएम को ज्ञापन देकर वापस लौट गए। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें