फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशकारी शिक्षकों ने किया सदबुद्धि यज्ञ

Fri, 20 May 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर बुद्ध‌ि-शुद्ध‌ि यज्ञ में आहूति डालते प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
पदोन्नति को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर चल रहे बेमियादी अनशन में शुक्रवार को परिषदीय शिक्षकों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। साथ ही यह भी तय किया कि शनिवार से अनशन के साथ डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे पहले शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन


अनशन पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि बातचीत के लिए बीएसए के न आने पर हमारे एक समूह ने सीडीओ से मिलकर उनके समक्ष अपनी बातें रखीं, जिस पर सीडीओ ने तत्काल बीएसए फोन करके रिक्त पदों की सूची सहित अपने कार्यालय पर उपस्थित होने को कहा। शिक्षक रितेश राय ने कहा कि प्रधानाध्यापक पद पर 625 पद खाली हैं लेकिन विभाग सिर्फ  54 पद खाली होने की बात कह रहा है।

उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि 18 मई से यहां लगातार अनशन चल रहा है लेकिन बातचीत के लिए बीएसए अभी तक नहीं आए। इसलिए हम लोगों ने सद्बुद्धि यज्ञ करके उन्हें चेताने का कार्य किया है। जंगल कौड़िया ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि शनिवार से अनशन के साथ 20-20 शिक्षकों की टोली डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक बीएसए आकर हमारी मांगों को मान नहीं लेते।
विज्ञापन


आंदोलन का समर्थन करते हुए शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा कि सभी जिलों में हर तीन वर्ष पर पदोन्नति कर दिया जाता है, यहां छह वर्ष बीत जाने के बाद भी पदोन्नति नहीं की गई है। इस अवसर पर पीपी सिंह, शकील अहमद, भारतेंदु, राजेश कुमार, सुमन, सुशील वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें