मेस की फीस कम करने की मांग को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रसासनिक भवन पर धरना देते हास्टल के छात
ज्यादा मेस शुल्क पर काली पट्टी बांध जताया विरोध
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में मेस का ज्यादा शुल्क लेने का आरोप लगाकर सोमवार को छात्रों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कुलपति कार्यालय पर पहुंचे छात्रों ने धरना भी दिया। कुलपति ने वार्ता के लिए छात्रों को मंगलवार को दोपहर 12 बजे बुलाया है।
छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति लिखित रूप से हमारी मांगों को नहीं मानते हैं, यह धरना अनवरत चलता रहेगा। छात्रनेता आलोक कुमार सिंह एवं योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर अनिल दूबे, देवेंद्र सिंह, अविनाश पांडेय, कमलेश यादव, अरुण यादव, विश्वजीत सिंह, शिवम शुक्ला, निखिल चंद्र उपाध्याय, नीतीश मिश्रा, अनूप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।