फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगी, गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को धर्मशाला पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में धमकी वाले कई संदेश मिले जो उसने युवती को भेजे थे।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान कुशीनगर के सेखवनिया निवासी विजय सिंह उर्फ मंटू के रूप में हुई है। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि गोरखनाथ थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आपत्तिजनक फोटो हासिल कर एक युवक 50 हजार की रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर वह फोटो को वायरल करने की धमकी देता है। इस शिकायत के आधार पर गोरखनाथ के अलावा सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी। सोमवार को युवती ने पुलिस को सूचना दी कि फोन करने वाला शख्स रुपये लेने के लिए आने वाला है। इस पर पुलिस टीम युवती के साथ गई। युवती के जरिए ही युवक को धर्मशाला पुल के नीचे बुलाया गया फिर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें