कश्मीर घाटी में हो रही पत्थरबाजी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने की मांग की।
इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पत्थरबाजाें पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे सैनिकों पर हो रहे हमले को रोका जा सके। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे देश में असंतोष फैलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विजय खेमका, रवि दुबे, देवीलाल, सूरज शाह, सूरज राय, पवन चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, केशव, अनुराग, देवीशरण मिश्रा सहित अन्य कई लोग थे।