फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध पर कांग्रेसी गिरफ्तार, रिहा

Tue, 10 Jan 2017 01:42 AM IST
gorakhpur
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने नोटबंदी का विरोध किया। महिला कांग्रेसियों ने थाली पीटकर तो जिला एवं महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध करने वाले कांग्रेेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेसियों को महिला थाने तो अन्य कांग्रेसियों को कैंट थाने ले जाया गया। वहां से सभी को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी के नेतृत्व में महिला कांग्रेसी बेलन से थाली बजाती हुई टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुईं। समर्थन में जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल और महानगर महामंत्री मार्कंडेय सिंह, अध्यक्ष अरुण अग्रहरि के नेतृत्व में अन्य कांग्रेसी भी इकट्ठा हो गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस मौके पर प्रेमलता चतुर्वेदी के अलावा सुरहीता करीम ने कहा कि करीब दो महीने पहले प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 के नोट को बंद करने का फैसला लिया था। 50 दिन में स्थिति सामान्य होने का प्रधानमंत्री ने दावा किया था, लेकिन 60 दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इससे कई लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री को इन बातों का जवाब देना होगा। जिला प्रशासन के रोकने के बावजूद कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाने के बाद सभी सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए, जहां से उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 

प्रदर्शन करने वालों में निर्मला पासवान, मंजू तिवारी, सुमन निषाद, सुमन पटेल, दुर्गा राय, मदन तिवारी, प्रदीप पांडेय, उमेश चंद्र खन्ना, वरिष्ठ यादव, जीतेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप निषाद, रामनाथ निषाद, केबी दुबे, राजेश तिवारी, देवेंद्र त्रिपाठी, बालमुकुंद चतुर्वेदी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।  गिरफ्तारी पर जताया विरोध जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, मारकंडेय प्रसाद सिंह, त्रिवेणी गांधी, प्रेमलता चतुर्वेदी, स्नहेलता, निर्मला पासवान, कुसुम पांडेय, निर्मला वर्मा, मोनिका पांडेय और दुर्गा राय की गिरफ्तारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा की है।  मदन कुमार त्रिपाठी, गोरखलाल श्रीवास्तव, केबी दुबे, सुरेश प्रसाद चौधरी, संजय चौबे, जीतेंद्र पांडेय, पीएन भट्ट, अनवर हुसैन, दयानंद सिंह दुसाध, जयप्रकाश उपाध्याय, राजकुमार पासवान आदि ने गिरफ्तारी का विरोध जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें