फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति परीक्षा टली तो भड़के रेलकर्मी

Sat, 09 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेल
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के स्टोर डिपो में आयोजित ग्रुप ‘डी’ से ‘सी’ में पदोन्नति की परीक्षा रेल प्रशासन ने अचानक निरस्त कर दी। इसे लेकर परीक्षा देने आए रेल कर्मचारी भड़क उठे और जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 10 बजे से लिखित परीक्षा होनी थी। मुख्यालय के अलावा कोलकाता, लखनऊ, गोंडा, और वाराणसी से आए लगभग 70 परीक्षार्थी पहले से निर्धारित परीक्षा कक्ष में बैठ गए थे। वे संबंधित अधिकारी और पेपर का इंतजार करने लगे। 11 बज गया, लेकिन कोई नहीं आया। ऐसे में परीक्षार्थियों के सब्र का बांध टूट गया। वे अधिकारियों के चेंबर तक पहुंच गए।

जहां उन्हें बताया गया कि परीक्षा टाल दी गई है। इसके बाद तो उनका आक्रोश और बढ़ गया। वे एनई रेलवे मजदूर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी ओंकार सिंह के नेतृत्व में मौके पर ही प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर नरमू के महामंत्री केएल गुप्त सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। 
विज्ञापन


पेपर बनाने के लिए पर्सनल विभाग से मिली गाइड लाइन में कुछ संदेह हो गया था। इसके चलते समय से पेपर नहीं बन सका। जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

संजय यादव, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें