फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की पढ़ाई को प्रोफेसर ने दान कर दी देह

Wed, 11 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रो. राम प्यारे की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बीएचयू के बीएड डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त हुए प्रो. रामप्यारे सिंह के निधन के बाद उनकी इच्छा के मुताबिक उनका शव मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग को सौंप दिया गया ताकि एमबीबीएस के विद्यार्थी पढाई कर सकें। मंगलवार को दामाद डॉ. भूपेंद्र ने पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना दी फिर विभाग के डॉ. योगेंद्र से मिलकर कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन


वयोवृद्ध रामप्यारे सिंह ने बीएचयू में प्रोेफेसर के तौर शिक्षा दी फिर बनारस में ही होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से भी मरीजों की सेवा करते रहे। दामाद डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि मौत के बाद उनके शरीर का इस्तेमाल एमबीबीएस के विद्यार्थी पढ़ाई में करें। घरवाले भी उनकी इस इच्छा का सम्मान करते थे। बिंलदपुर में रहने वाले डॉ. भूपेंद्र के आवास पर ही उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांसें लीं। मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग के डॉ. योगेंद्र ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब शव लेकर रसीद डॉ. भूपेंद्र को सौंप दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें