फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में सीट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू 

Fri, 29 Jul 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
शासन से मिली अनुमति और प्रवेश समिति की हरी झंडी मिलने के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने संबद्ध कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शर्तों के साथ यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से उन दस्तावेजों को मांगा है, जिनके आधार पर सीट वृद्धि की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। दस्तावेज प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख चार अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया स्नातक स्तर पर ही की जा रही है, क्योंकि शासन से इसी कोर्स में ही सीट वृद्धि की अनुमति मिली है। यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेज प्रबंधन को जारी पत्र में निर्देशित किया गया है जो कॉलेज स्नातक कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सीट बढ़ाने के इच्छुक हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन के साथ जिन दस्तावेजों की मांग यूनिवर्सिटी की ओर से की गई, उनमें इस सत्र में मूल सीट पर 31 जुलाई तक प्रवेशित विद्यार्थियों को सूची भी शामिल है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यदि मांगे गए दस्तावेजों में से एक भी दस्तावेज कॉलेज ने उपलब्ध नहीं कराया तो उस कॉलेज की सीट वृद्धि आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन दस्तावेजों को देना होगा प्रवक्ताओं के चयन का अनुमोदन पत्र शिक्षकों को प्रबंधक द्वारा जारी नियुक्ति पत्र शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण प्रपत्र और संविदा पत्र प्रवक्ताओं का अद्यतन कार्यरत होने का शपथ-पत्र बैंक पासबुक की छायाप्रति और निर्गत स्टेटमेंट एआईएसएचई को दी गई जानकारी का प्रमाण पत्र
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें