फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क में खड़ी होगी डायल 100 की गाड़ियां

Mon, 05 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी-100 - फोटो :
विज्ञापन
यूपी डायल 100 के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद रविवार की रात आईजी मोहित अग्रवाल ने इसकी समीक्षा की। सभी गाड़ियों से जुड़े लोग और अफसरों के साथ बैठक कर आ रही दिक्कतों को आईजी ने जाना तो वहीं पुलिस वालों को कई सहूलियतें भी दी हैं। समीक्षा के दौरान नेटवर्क को लेकर कई सवाल सामने आए है। जिस पर आईजी ने तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत के अलावा गाड़ियों के स्थान परिवर्तन का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क वाले एरिया में ही गाड़ियों को खड़ा किया जाए।
विज्ञापन


पुलिस वालों को सहूलियत देते हुए आईजी ने आदेश दिया है कि हर पांच दिन की ड्यूटी पर सिपाही को एक दिन की छुट्टी दी जाए ताकि वह आराम कर सके और अपने काम को ईमानदारी से करे। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि कोहरे को देखते हुए गाड़ियों में फॉग लाइट लगाने का आदेश दिया गया है। पंद्रह दिन के दौरान गाड़ियां सही काम की है। कहीं पर समय से न पहुंचने की शिकायत नहीं है। कुछ जगहों पर गाड़ी समय से नहीं पहुंची सकी जिसकी वजह नेटवर्क रहा है। नेटवर्क न होने की वजह से गाड़ी का लोकेशन लखनऊ कंट्रोल रूम को नहीं मिल पाता तो वह दूसरी गाड़ी की ड्यूटी तय करते है, जिसकी दूरी ज्यादा होने की वजह से दिक्कत आती है। सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई है, तकनीकी दिक्कतों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। बेहतर काम करने पर होगा सम्मान आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि डायल 100 के सभी पुलिस वालों से कहा गया है कि वह रोज के गुडवर्क की रजिस्टर बनाए। हर महीने गुडवर्क की समीक्षा होगी और सबसे बेहतर काम करने वाले पुलिस के जवानों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। सबसे बेहतर काम करने वाले को वेस्ट पीबीआर ऑफ द मंथ का एवार्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें