फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में हादसा, तीन की मौ

विज्ञापन
सड़क हादसे मंें दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मोपेड सवार दो युवकों समेत तीन की मौत
विज्ञापन

सलेमपुर-मझौली मार्ग पर नदावर पुल के पास सोमवार की रात हुआ हादसा
तेज रफ्तार स्कार्पियो टेंपो और मोपेड को चपेट में लेने के बाद पलट गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर (देवरिया)। सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से मोपेड सवार दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो में टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्कार्पियो मोपेड को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। टक्कर कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि तीनों वाहनों के परखचे उड़ गए। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच घायलों का सीएचसी में प्रारंभिक उपचार कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मझौली राज नगर के टेढ़ी मोहल्ला निवासी खलील (30) अपने साथी टेनी के साथ सोमवार की रात नौ बजे मोपेड से सलेमपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदावर पुल के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो और टेंपो में टक्कर हो गई। इसके बाद अनियंत्रित स्कार्पियो मोपेड सवार खलील और टेनी को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार भाटपाररानी के लाखोपार निवासी वशिष्ठ यादव (25), विजेंद्र यादव, लोरिक यादव, रूदल यादव, राहुल और राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सलेमपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने खलील, टेनी और वशिष्ठ को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में टेंपो सवार कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें