फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तार टूटने से सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रुकीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पनियहवा एवं वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन के बीच जंगल में मदनपुर देवी स्थान के पास ओएचई केबिल (तार टूट जाने) से ढाई घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। सप्तक्रांति, बांद्रा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
शनिवार के शाम लगभग पांच बजे यूपी के पनियहवा और बिहार के वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के बीच बिहार क्षेत्र के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में विद्युत तार टूट गया। इसके चलते मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस संख्या 12557 वाल्मीकि नगर रोड में खड़ी हो गई। दिल्ली से कटिहार जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस संख्या 15706 को खड्डा स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसी तरह अवध एक्सप्रेस बांद्रा संख्या 19039 सिसवा में खड़ी हो गई। नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 55079 बिहार के खैरपोखरा स्टेशन पर खड़ी रही। टूटे हुए विद्युत तार की मरम्मत के लिए टावर वैगन ट्रेन को भेजा गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि आए दिन विद्युत तार टूटने से ट्रेनों के आवागमन में भारी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इसके अलावा इस रूट पर रेलवे लाइन व पटरियों की क्षमता का विस्तार कार्य किए जाने की वजह से समय-समय पर मेगा ब्लॉक किए जाने से भी आवागमन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा स्टेशन के अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पनियहवा-वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन के बीच केबिल टूट जाने से आवागमन ठप रहा। मरम्मत के लिए टॉवर वैगन रवाना हो गई है। मरम्मत के बाद यातायात बहाल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें