फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती बनी परेशानी का सबब

Thu, 28 Jan 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ठंड बढ़ने के साथ बिजली की बेहिसाब  कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह के वक्त बिजली कट जाने से लोगों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं दोपहर में भी दो से तीन घंटे बिजली की अतिरिक्त कटौती होने लगी है।
विज्ञापन

इन दिनों बिजली कटौती का शेड्यूल दोपहर में 11 बजे से एक बजे निर्धारित है, लेकिन बेवक्त कटौती की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
सुबह के वक्त बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सारी समस्या लोड बढ़ने से हो रही है। ठंड ज्यादा होने की वजह से सुबह के वक्त वाटर हीटर, गीजर, रूम हीटर आदि का प्रयोग ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन

इससे लोड बढ़ा है। इस वजह से पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है, लिहाजा निर्धारित समय से ज्यादा बिजली कट रही है।
लोड काफी बढ़ने से बिजली कटौती थोड़ी ज्यादा हो रही है। सुबह के समय बिजली कटौती न हो ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। 
एके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें