फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का जारी हुआ पोस्टर, दिखाया झांसी के अवतार में

Sun, 27 Jan 2019 11:19 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
poster
विज्ञापन
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की महासचिव पद पर नियुक्ति के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदलने लगा है। इसका एक उदाहरण रविवार को गोरखपुर में भी देखने को मिला। यहां पार्टी के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम के अनोखे पोस्टर जारी कर दिए। 
विज्ञापन





जिस किसी की नजर इन पोस्टर पर पड़ी वह देखते ही हैरान रह गया। बता दें अब इन पोस्टर को लेकर जिले भर में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। गोरखपुर में यह पोस्टर एक न एक बार नजर में पड़ ही रहा है। दरअसल, पोस्टर में प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के बतौर पेश करते हुए एक घोड़े पर सवार दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है चारो तरफ बज रहा है ढंका बहन प्रियंका- बहन प्रियंका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें