फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने की मांग की

Sun, 27 Jan 2019 10:25 PM IST
अर्पना दुबे एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
priyanka gandhi
विज्ञापन

कांग्रेस की जिला इकाई ने प्रियंका गांधी को गोरखपुर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी मांग की है। पार्टी ने रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन



पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए। पोस्टर में नारा दिया गया कि "गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार।’’ 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि "हम लोग प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं और पार्टी से मांग करते हैं कि उन्हें उन्हे इस बार गोरखपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए।" 
विज्ञापन


दूसरे पोस्टर में प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में सफेद घोड़े पर सवार दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है कि "चारों तरफ़ बज रहा डंका बहन प्रियंका, बहन प्रियंका"। "देश की अब यही पुकार कांग्रेस आए अबकी बार।" 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें