फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक : अब ऑनलाइन होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक : अब ऑनलाइन होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों की हजारों सीट पर दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2019 अब ऑनलाइन होगी। पहले चरण में ग्रुप ए यानी तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स को छोड़कर बाकी 10 ग्रुप के विभिन्न कोर्स की प्रवेश परीक्षा पहली बार ऑनलाइन कराई जाएगी।
व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने इसका आदेश जारी करते हुए प्रवेश परीक्षा की तिथि 26 अप्रैल घोषित कर दी है। ऐसा ही एक आदेश गोरखपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक में भी पहुंचा है। सूबे में 147 राजकीय पॉलीटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त, वहीं करीब 1200 स्ववित्तपोषित पॉलीटेक्निक शामिल हैं । दिसंबर के आखिरी सप्ताह में इच्छुक अभ्यर्थी upjeecup.org की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से हर वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई जाती है। पहली पाली में ग्रुप ए के 3.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं। दूसरी पाली में ग्रुप बी से के ग्रुप के डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं। परीक्षा में सबसे ज्यादा ए ग्रुप वाले छात्र शामिल होते हैं। इसलिए उन्हें पहले चरण की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं किया गया है। बी से के ग्रुप के अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम है। इसलिए दूसरी पाली की परीक्षा पहले ऑनलाइन कराकर खामियां दूर की जाएंगी। बाद में पूरी परीक्षा ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

:::: कोट
व्यावसायिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में ग्रुप ए ट्रेड के अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा। उनकी प्रवेश परीक्षा लिखित ही होगी। वहीं ग्रुप बी से ग्रुप के अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसका आदेश मिला है।
विज्ञापन

दिनेश प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक
इन ट्रेड की होगी ऑनलाइन परीक्षा
ग्रुप बी - एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
ग्रुप सी - फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग
ग्रुप डी- मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस
ग्रुप ई - फार्मेसी
ग्रुप एफ - बॉयोटेक्नोलॉजी
ग्रुप जी - पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर मार्केटिंग, कस्टम मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ, टूरिज्म, एडवर्टाईजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मॉस कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर एंड हार्ड वेयर नेटवर्किंग, वेब डिजाइन, एकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट
ग्रुप एच - होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी
ग्रुप आई - एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट इंजीनियरिंग
ग्रुप जे - इंनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
ग्रुप के - लेटरल इंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें