फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त युवक का शव खोदकर निकाला, प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 09:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

गोरखपुर की गोला पुलिस ने मंगलवार को बड़हलगंज के जगदीशपुर गांव के एक खेत में कब्र खोदकर अपह्त युवक शेषनाथ मौर्य की लाश बरामद किया। पुलिस ने यह कार्रवाई युवक की प्रेमिका से पूछताछ के बाद की। इस घटना से नाराज युवक के घरवालों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।  सीओ गोला और जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला के समझाने पर शाम छह बजे जाम हट सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ पुलिस ने युवक की प्रेमिका मंजू, उसके पति रामशरण मौर्य और जेठ देवीशरण को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

  
गोला क्षेत्र के बेलपार निवासी मीना देवी का बड़ा बेटा शेषनाथ मौर्य दिल्ली में रहकर एक कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। बीते 18 फरवरी को वह रिश्तेदारी की एक शादी 
समारोह में शामिल होने गांव आया था। घरवालों के अनुसार 22 फरवरी की रात नौ बजे खाना खाने के बाद उसका मोबाइल फोन बजा और बात करते हुए वह बाइक लेकर घर से निकल गया। इसके बाद से वापस नहीं आया। 24 फरवरी की दोपहर में गगहा के रियांव में सड़क किनारे उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी। गोला थानाध्यक्ष का चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शेषनाथ के घरवाले एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता से मिले। 

विज्ञापन

सबने कहा कि छोटे भाई मोनू मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने सात मार्च को अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शेषनाथ के मोबाइल फोन का सीडीआर निकाला तो अंतिम बार एक नंबर से कई बार में करीब 356 सेकेंड बात किए जाने का तथ्य सामने आया। इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घरवालों के अनुसार शेषनाथ शादी से पहले गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी बड़हलगंज के जगदीशपुर में हुई थी। शादी के बाद भी दोनों की बातचीत होती थी। शेषनाथ के गायब होने के पीछे संबंधित युवती के हाथ होने का संदेह जताया गया। 

इस मामले का संज्ञान एसएसपी ने लिया और गोला पुलिस से रिपोर्ट तलब की। इससे सकते में आई पुलिस ने मंगलवार को बड़हलगंज की युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे हत्या से पर्दा उठ गया। पूछताछ के आधार पर ही सीओ गोला, गोला, बड़हलगंज और गगहा पुलिस के साथ दोपहर एक बजे जगदीशपुर गांव पहुंचे। युवती की निशानदेही पर गांव के रामकृष्ण तिवारी के खेत में खुदाई कराके पुलिस ने शाम चार बजे शेषनाथ का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक युवक के गले पर कसने के निशान हैं। ऐसा लगता है कि गला दबाकर हत्या की गई है। 

गोला पुलिस की लापरवाही से नाराज घरवालों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने आर्थिक मदद 
दिलाने का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति के मोबाइल फोन करके बुलाया था। युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के अनुसार 22 फरवरी की रात 9.22 बजे से लेकर 10.14 बजे तक प्रेमिका ने अपने पति के मोबाइल नंबर से उसे कई बार कॉल किया था। कुल 356 सेकेड बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक शेषनाथ और युवती के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी उसके पति को हो गई थी। उन्होंने युवक को रास्ते से हटाने में साथ न देने पर उसे छोड़ देने की बात कही। इसके बाद उसने युवक को फोन करके बुलाया, फिर ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन

शव को बोरे में डालकर बांधा, फिर नमक डालकर दफनाया
पुलिस के मुताबिक युवती ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस को बयान दिया है कि उसने, उसके पति और जेठ ने मिलकर शेषनाथ की गला दबाकर हत्या की थी। तीनों ने उसके शव को बोरे में भरकर बांध दिया। शव पर नमक भी डाला ताकि हड्डी तक गल जाए। साथ ही शव को गांव के रामकृष्ण तिवारी के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। चर्चा यह भी है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को कुछ रकम दी थी, जिसे वापस करने के लिए विवाद हुआ था। 

तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था शेषनाथ 
शेषनाथ तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मझला भाई गोविंद विदेश में रहता है। छोटा भाई मोनू सब्जी बेचता है। बहन मौसम दसवीं में पढ़ती है। शेषनाथ के पिता छांगुर की मौत हो चुकी है। शव मिलने के बाद शेषनाथ की पत्नी नीतू और मां मीना रो-रोकर बेहोश हो गई। शेषनाथ के दो बेटे हिमांश(4) और प्रियांश(2) वर्ष पूरे परिवार को रोते हुए टकटकी लगाकर देख रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें