फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, पहुंचे हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में शादी रचाने वाले प्रेमी युगल थाने लाए गए
विज्ञापन

गोरखपुर। घर छोड़कर मंदिर में शादी रचाने वाले प्रेमी युगल को पुलिस चौरीचौरा थाने उठा लाई। लड़की के पिता ने बेटी नाबालिग बताकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देवरिया जिले के रहने वाले युवक को ननिहाल में नेवासा मिला है। यहीं पर वह रहता है। उसी गांव की एक लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों ने शादी की इच्छा जताई। पर घरवाले विरोध में आ गए। उसके बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर मंदिर में शादी करने का फैसला कर लिया। करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से निकल लिए। शनिवार को तरकुलहा मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शाम को दोनों घर लौट आए। किशोरी अपने घर न जाकर प्रेमी के घर पहुंची। उधर, जब इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने इस शादी का विरोध किया। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस प्रेमी युगल को थाने लेकर चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें