फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं की सुरक्षा के नाम जुलाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘जुलाई अभियान’
विज्ञापन

गोरखपुर। पुलिसकर्मी एक से 31 जुलाई के बीच गांव, देहात-कस्बों के स्कूलों में जाकर छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। उनके साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के एक्सपर्ट भी होंगे। अभियान रविवार को छोड़कर जुलाई में हर दिन चलाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है। डीजीपी कार्यालय से आवश्यक सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

अभियान के तहत थाने के दो अधिकारी व दो कर्मचारी (एक महिला व एक पुरुष) स्कूलों में जाएंगे और पंपलेट आदि के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम का विडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए आसपास के क्षेत्रों में भी इसका प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार से अभियान शुरू किया जाएगा। मकसद छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। - डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें