फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर बाउंड्री बनाने पर विवाद

Wed, 24 Aug 2016 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
चंपा देवी पार्क के पास रास्ते के विवाद के बाद पहुंची पुलिस ने दीवार निर्माण शुरू कराया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
सपा नेताओं के विरोध को दरकिनार कर जीडीए ने अपनी जमीन की बाउंड्री करा ली। चंपा देवी पार्क के सामने जीडीए की जमीन पर इंद्रानगर की तरफ से कुछ लोगों ने रास्ता बना लिया था। रास्ता बंद करने के दौरान इंद्रानगर के लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ कैंट पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। जीडीए ने अवैध रूप से खोला गया रास्ता बंद कर दीवार खड़ी कर दी। जीडीए उक्त भूमि पर 500 आवास बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


खाली जमीन के दो तरफ से सड़क, एक तरफ नाला तथा एक तरफ इंद्रानगर मोहल्ला है। जीडीए के अधिकारियों के मुताबिक तकरीबन आठ महीने पहले इंद्रानगर की तरफ से जीडीए ने बाउंड्री कराने का काम शुरू किया तो यहां के लोग इसका विरोध करने लगे। हालांकि जीडीए अधिकारियों ने विरोध के बावजूद बाउंड्री करा दी लेकिन कुछ सपा नेताओं के दबाव में जगह-जगह बाउंड्री के बीच में जगह छोड़ दी। बाउंड्री में जहां-जहां जगह छोड़ी गई थी लोगों ने उस पर रास्ता बना लिया।

बुधवार को जीडीए के एक्सईएन ओमचंद, संपत्ति अधिकारी इंद्रजीत सिंह, अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह आदि के साथ जेसीबी व पुलिस फोर्स लेकर अधूरा काम पूरा कराने पहुंचे। इंद्रानगर की ओर से बने रास्ते पर जेसीबी ने खुदाई शुरू की तो वहां मकान बनवा रहे राजेंद्र यादव मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ पहुंच गए और काम रोक दिया। उनका कहना था कि जीडीए रास्ते को बंद कर रहा है। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने उनसे वार्ता की तो उन्होंने पैमाइश की मांग की। अधिकारियों ने समझाया कि पहले ही जीडीए ने अपनी चार फिट से अधिक जमीन छोड़ दी है ताकि घर बनवाने वालों को परेशानी न हो। पैमाइश हुई तो उन्हीं का नुकसान होगा। शाम पांच बजे तक बाउंड्री का काम छह फिट तक ऊंचा करवा दिया गया था। 
विज्ञापन


जीडीए की जमीन पर बाउंड्री कराई जा रही थी तो कुछ लोगों ने काम को रोक दिया। उन्हें समझा बुझा कर शांत करा दिया गया है। पैमाइश हुई तो वह लोग ही जीडीए की भूमि पर काबिज मिलेंगे। 60 फीसदी से अधिक काम कर लिया गया है शेष काम गुरुवार को पूरा हो जाए। 
विज्ञापन

- ओम चंद, एक्सईएन जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें