फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं पास कर रहा था जांच, सील की लाइफ पैथोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारहवीं पास कर रहा था जांच, लाइफ पैथोलॉजी सील
विज्ञापन

- पैथोलॉजी संचालक को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पंजीकरण नहीं होने और अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा नमूनों की जांच करते पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को लाइफ पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले में अवैध और अपंजीकृत चिकित्सा सेवाएं देने वाली संस्थाओं के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके तहत बुधवार को एसीएमओ डॉ. एसके पांडेय के नेतृत्व में टीम ने बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित लाइफ पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी पर प्रेमचंद मिले। प्रेमचंद ने बताया कि वह संचालक हैं और खुद नमूनों की जांच करते हैं। शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछने पर प्रेमचंद सिर्फ इंटरमीडिएट का सर्टिफिकेट दिखा सके। पैथोलॉजी का पंजीकरण भी नहीं था। एसीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने पैथोलॉजी सील करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें