पॉलीटेक्निक के पहले साल की सालाना परीक्षा में एप्लाइड फिजिक्स का पेपर आउट होने की चर्चा ने प्रबंधन और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को होने वाली एप्लाइड फिजिक्स की परीक्षा का प्रश्नपत्र बताकर एक रात पहले गुरुवार को गोपनीय तरीके से 150 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में प्रतियां बेची जाने से विद्यार्थियों की भी नींद उड़ गई।
पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के बीच आउट हो चुका पेपर बताकर बेची जा रही कॉपियों की कीमत घड़ी की सुइयों के साथ बढ़ती चली गई। यही नहीं गुरुवार देर रात तक व्हाट्स एप के जरिए भी इस प्रति का आदान-प्रदान करके मनमानी सौदेबाजी की गई। जिला प्रशासन के अफसरों ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है, जबकि पॉलीटेक्निक प्रबंधन से जुड़े लोग और शिक्षक कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि प्रशासन का यह भी कहा जा रहा है कि शुक्रवार को मिलान करने पर अगर सवाल हूबहू पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।