फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पैडलेगंज के पास वैध रूप से खड़ी होंगी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पैडलेगंज के पास वैध रूप से खड़ी होंगी सवारी गाड़ियां
विज्ञापन

गोरखपुर। पैडलेगंज के पास सवारी गाड़ियां अब वैध रूप से गाड़ियां खड़ी होंगी। नगर निगम ने इसे पार्किंग क्षेत्र घोषित करते हुए मार्च 2020 तक नौ लाख रुपये का ठेका दे दिया है। ठेका पाने वाली फर्म ने पार्किंग शुल्क वसूलना भी शुरू कर दिया है। वहीं इसका विरोध भी शुरू हो गया है।
कमिश्नर कार्यालय के सामने के बस अड्डे के खत्म होने के बाद बसें पैडलेगंज के पास खड़ी हो रहीं हैं। अब नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की तरफ से पैडलेगंज पर स्टैंड को लेकर आदेश जारी कर दिया है। मेसर्स आरसी ब्रदर्स को मार्च 2020 तक के लिए ठेका मिला है। 24 अक्तूबर से पार्किंग शुल्क वसूली का आदेश हुआ है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक बड़ी बस का 120 रुपये पार्किंग शुल्क तय किया गया है। वहीं मिनी बस का पार्किंग शुल्क 90 रुपये और जीप-टैंपो का एक दिन का शुल्क 60 रुपये निर्धारित है। वहीं बड़ी बस का मासिक पार्किंग शुल्क 2640 रुपये निर्धारित किया गया है। मिनी बस का 1980 रुपये और जीप-टैक्सी आदि का 1320 रुपये निर्धारित किया गया है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि निगम की आय बढ़ाने के लिए पैडलेगंज स्टैंड का ठेका किया गया है। फ र्म को निर्देशित किया गया है कि स्टैंड पर निर्धारित शुल्क लें। तय रकम से अधिक वसूली की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। वहीं सिटी बस सेवा संचालकों ने स्टैंड का विरोध करते हुए कमिश्नर, नगर आयुक्त से लेकर आरटीओ तक को पत्रक सौंपा है।
विज्ञापन

बेतरतीब खड़ी गाड़ियां बनती हैं जाम की वजह
करीब डेढ़ साल से पैडलेगंज चौराहे पर गाड़ियां खड़ी हो रही हैं, लेकिन यहां बेतरतीब ढंग से गाड़ियों के खड़ी होने से काफी समस्या बनी रहती है। पास में पुलिस चौकी है, लेकिन अक्सर यहां जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें