फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सौ संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सौ संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के तहत जिला अस्पताल में विभिन्न पदों पर नवंबर 2014 से काम कर रहे करीब 100 संविदा कर्मचारियों की सेवा 31 अक्तूबर से समाप्त कर दी गई। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे इन संविदा कर्मचारियों ने ड्यूटी सूची में अपना नाम नहीं पाया तो एसआईसी के पास पहुंचे।
एसआईसी ने दो टूक बताया कि शासन ने संविदा अनुबंध समाप्त कर दिया है इसलिए कुछ नहीं किया जा सकता। सीएमओ, जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर कर्मचारी कमिश्नर जयंत नार्लिकर के कार्यालय पहुंचे। स्वास्थ्य निदेशक से बात करने के बाद कमिश्नर ने इन कर्मचरियों को मंगलवार को बुलाया है।
विज्ञापन

एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता के कार्यालय के सामने शुक्रवार सुबह इकट्ठा हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि यूपीएचएसएसपी के तहत जिला अस्पताल में करीब सौ पैरा मेडिकल और नॉन मेडिकल कर्मचारियों को नवंबर 2014 में संविदा पर तैनात किया गया था। मुंबई की सेवा प्रदाता कंपनी टीएनएम की ओर से लैब टेकभनीशियन, एक्सरे सहायक, स्टाफ नर्स आदि पदों पर इन कर्मियों की नियुक्ति की गई थी।
कर्मचारियों के अनुसार छह माह पहले टीएनएम ने काम छोड़ दिया। इस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से इन कर्मचारियों को मानदेय जारी किया जाने लगा। बिना किसी नोटिस या सूचना के 31 अक्तूबर को संविदा अनुबंध समाप्त कर दिया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से अनुबंध समाप्त किया गया है, शासन के आदेश के अनुसार ही काम किए जाएंगे।
नौकरी छूटने से परेशान कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के छुट्टी पर होने के पर सभी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वह भी छुट्टी पर थे। इसके बाद सभी कमिश्नर जयंत नार्लिकर के कार्यालय पहुंचे। कमिश्नर ने कर्मचारियों की समस्या सुनने के बाद निदेशक स्वास्थ्य से बात की।
आला अधिकारी से बात करने के बाद कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दे मंगलवार को बुलाया। अधिकारियों के कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों में सूर्यभान तन्हा, विकास सिंह, महेश कुमार, उमेश, कुंवर धनंजय, अंजना, संगीता, प्रतिभा, श्वेता, शालिनी, पूनम, अजय कुमार सहित अनेक संविदाकर्मी मौजूद रहे।
जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से दोबारा नियुक्ति करने की तैयारी
अनुबंध समाप्ति के कारण खाली हुए पदों को दोबारा भरे जाने की तैयारी की जा रही है। जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से इन पदों पर चयन किया जाएगा, जल्द ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि खाली पदों पर नई सेवा प्रदाता कंपनी के जरिए संविदा नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

पांच सदस्यीय जिला स्वास्थ्य समिति इन कर्मचारियों का चयन करेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने इस प्रक्रिया को गलत करार दिया है। उनकी मांग है कि जो सौ कर्मचारी पहले से काम कर रहे हैं उन्हें नई नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कहते हैं कि होना तो यह चाहिए कि सभी पद इन कर्मचारियों से भरे जाएं अतिरिक्त पदों पर नई नियुक्ति की जाए। एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता कहते हैं कि नई भर्ती में प्राथमिकता देने की कोई नीति नहीं है, सभी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें