फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक की मौत, सात नए मरीज मिले

Thu, 20 Oct 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
शहर में डेंगू से एक मरीज की मौत हो गई है। वहीं जिला अस्पताल में जांच के लिए सात मरीजों का सैंपल लिया गया है। प्राइवेट अस्पताल में हुई जांच में इन सभी में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के आंकड़े नगर निगम और स्वास्थ्य महकमे की दावों की पोल खोल रहे हैं। शहर क्षेत्र में इस बीमारी से हुई मौत का यह पहला मामला है। सूचना मिलने पर देर शाम इलाके में फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन


साहबगंज एरिया के मिर्जापुर काली मंदिर वार्ड नंबर 41 के लालजी की पत्नी सीमा (42) को पांच दिनों से बुखार था। उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। डेंगू से मौत की सूचना के बाद पार्षद सौरभ विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंच गई और साफ-सफाई के बाद कीटनाशक दवा के छिड़काव किया। उधर, बुधवार को जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में निजी अस्पताल से सात संदिग्ध डेंगू के मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए आया है।

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीम काम कर रही है। जिस क्षेत्र में डेंगू के मरीज समाने आ रहे हैं। वहां टीम जाकर फॉगिंग, सफाई और दवाएं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रवींद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें