गोरखपुर में फरेंदा महराजगंज मार्ग पर दो अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओ में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनो घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।
फरेन्दा थाना क्षेत्र के गोपलापुर शाह चौराहे पर महराजगंज की तरफ से आ रही बोलेरो ने सुनील गुप्ता 22 को टक्कर मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई l वह सड़क के किनारे टहल रहा था l
दूसरी घटना कुछ दूरी पर कस्बे से सटे पेट्रोल पंप के पास बाइक की आमने-सामने की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था l इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।