फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से आरपीएफ सिपाही की मौत

Mon, 24 Oct 2016 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
डेंगू से एक और मरीज की मौत हो गई। रविवार की देर रात एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान चौरीचौरा की रहने वाली आरपीएफ सिपाही संगीता चौधरी की मौत हो गई। वे लखनऊ में तैनात थीं, बीमार होने के बाद गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में घरवालों ने उन्हें भर्ती कराया था।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में जांच में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक अस्पताल की जांच में 206 मरीज डेंगू के सामने आ चुके हैं। जिले में बढ़ते डेंगू प्रकोप को रोकने के लिए फागिंग कराए जाने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन असल में अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो सका है। इससे मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

ग्रामीण इलाकों के अलावा शहर में भी डेंगू के मरीज बढ़े हैं। अब तक डेंगू की पुष्टि होने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज गोरखपुर व आसपास के रहने वाले हैं, जबकि बिहार, नेपाल के मरीजों की भी रिपोर्टिंग हुई है। जिला अस्पताल समेत शहर के गोरखनाथ अस्पताल, सावित्री नर्सिंग होम में भी डेंगू मरीज भर्ती हुए हैं। अब शुरू किए कूलर सुखाने का अभियान गोरखपुर। डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कूलर सुखाने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सीएमओ, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, जीएम जलकल, फाइलेरिया अधिकारी नगर के इस्माइलपुर, खूनीपुर, खोखरटोला, रहमतनगर में जाकर स्थानीय नागरिकों को डेंगू बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि कूलर का पानी निकालकर तीन दिन तक सुखाने का संदेश दिया गया। सीएमओ ने बताया कि साफ पानी में ही इस बीमारी के वाहन मच्छर पनपते हैं इसे देखते हुए 28 अक्टूबर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू की निगरानी को टीम गठित गोरखपुर। बर्ड लू पर निगरानी के लिए डीएम ने आठ सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में एसएसपी, सीएमओ, प्रभागीय वन अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला पंचायत अधिकारी, सहायक सूचना निदेशक और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामिल हैं। टीम के सदस्य कुक्कुट फार्मों की जांच करेंगे। वहां बर्ड लू से सुरक्षा के उपायों का सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें