फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने डेंगू से बचाव के लिए किया आगाह

Mon, 24 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
डीएम संध्या तिवारी ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू के प्रति थोड़ी सी जागरूकता बरते तो इस बीमारी पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सकता है। बताया कि यह रोग एक विशेष प्रकार के मच्छर एडिज एजिप्टि द्वारा समुदाय में फैलता है। यह मच्छर प्राय: कूलर, गमलों, टूटे फू टे बर्तनों, पानी की टंकियों में प्रजनन करता है, साप्ताहिक रूप से कूलर का पानी बदलकर, गमलों में अधिक पानी न देते हुए, टूटे फू टे बर्तनों एवं टायरों की साफ -सफ ाई करके इस मच्छर के प्रजनन पर अंकुश लगाया जा सकता है ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग कूलरों का पानी निकाल दें। 25 से 28 अक्टूबर तक जिले में कूलर सुखाने का अभियान चलाया जाएगा। नागरिकाें एवं अधिकारियों-कर्मचारियो से अपील किया है कि लोग इस अभियान के तहत अपने घरों एवं कार्यालय के कूलरों से पानी निकालकर सुखा दे। इससे कूलर के भीतर डेंगू रोग को फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन रुक जाएगा।
इसी तरह गमलों में तीन दिन तक पानी न दें ताकि मच्छरों का प्रजनन न होने पाए। पानी की टंकी का ढक्कन बंद रखें, छतों पर व आंगन में तथा घरों के पीछे वाले हिस्से में टूटे फू टे बर्तनों एवं टायर की सफाई कर दें। चूंकि यह मच्छर प्राय: दिन में काटता है इसलिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें तथा घरों की खिड़कियों पर जाली लगवाएं। बच्चों को मच्छरदानी में ही सुलाएं।
विज्ञापन


कहा कि इस रोग की जांच एवं उपचार की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, आंख की पुतली में दर्द जोड़ों में दर्द के लक्षण दिखाई दे तो तत्काल सरकारी चिकित्सालय में अपनी जांच एवं उपचार कराएं।
विज्ञापन


                                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें