फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार का लिया फीडबैक, बागियों की गतिविधियां पूछीं

Thu, 16 Feb 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते ओम माथुर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। खोराबार स्थित एक मैरिज हाल में हुई बैठक में उन्होंने प्रचार-प्रसार का फीडबैक लिया और बागी हुए प्रत्याशियों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गोरखपुर के बाद महराजगंज की विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की और आपसी मतभेद भूल पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। चुनाव को युद्ध की तरह रणनीति बनाकर लड़ना है और अपने-अपने जिलों के विधानसभा सीटों में कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। हाथी और सपा-कांग्रेस का ये साथ प्रधानमंत्री के गरीबों के कल्याण, आम जनता को समृद्ध बनाने और प्रदेश को अपराध-भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के सपने की राह में रोड़ा बन रहा है।

माथुर ने कहा कि मोदी सरकार ने ढाई साल में आतंकियों पर नकेल कसने का काम किया है, वहीं सपा शासन काल में एक लाख 30 हजार महिलाओं पर हमला, हिंसा, बलात्कार की वारदातें हुईं। अखिलेश राज में रोजाना व्यापारी लूटे और मारे जा रहे हैं। बसपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था और पार्कों से लेकर आम आदमी की स्वास्थ्य सेवा एनआरएचएम जैसा घोटाला हुआ ।
विज्ञापन


भाजपा ही बदहाली, भ्रष्टाचार दिलाएगी मुक्ति : नागेंद्रनाथ
बैठक में आए बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ ने कहा कि प्रदेश को बदहाली, भ्रष्टाचार और भय से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा ही कर सकती है। भाजपा सरकार के कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में जिस तरह अपराधी, भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज या तो जेल के भीतर थे या फि र प्रदेश छोड़कर भाग गए थे, वैसे ही भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को विकास, अमन-चैन और सुरक्षित माहौल दिलाया जाएगा। बैठक को उप्र के सहप्रभारी रामेश्वर चौरसिया, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन शिव कुमार पाठक ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने की। 

आज गोरखपुर होते हुए डुमरियागंज जाएंगे महेश शर्मा
केंद्रीय पर्यावरण व संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा गुरुवार को दिल्ली से दोपहर सवा दो बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि वह गोरखपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से चलकर शाम पांच बजे डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र पहुचेंगे, जहां कार्यकर्ताआें के साथ बैठक करने के बाद सड़क मार्ग से ही शाम 6:35 बजे बस्ती पहुचेंगे। बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें