फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में दिवाली की रात में बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 28 Oct 2019 05:22 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
घटना स्थल पर परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर के धनघटा इलाके के सीयर खुर्द गांव के विष्णुपुरवा टोले में दिवाली की रात सोते समय बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मार दी। गोली लगने से बुजुर्ग घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद लोग घायल को सीएचसी मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में वहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

गांव के लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय रामलौट भोजन करके रविवार की रात अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। बगल में दूसरी चारपाई पर उनकी अंधी पत्नी भी सोई हुई थी। रात 11 बजे के करीब बदमाशों ने बुजुर्ग राम लौट को गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली बुजुर्ग के पेट के बगल में लगने की बात बताई गई। घटना की जानकारी पर आस-पास के लोग जुट गए। घायल को सीएचसी मलौली ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

बाद में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर हुए। एसओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि गोली से घायल बुजुर्ग राम लौट का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें