फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में ही पिछड़ों का सम्मान : राजेश वर्मा

Mon, 12 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जनसभा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सांसद राजेश वर्मा, आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगाें को सोच बदलने की आवश्यकता है। यदि हम अपने मन से पिछड़े हैं तो पिछड़े ही रहेंगे। हम तरक्की नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


वे सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां पर पिछड़ों सम्मान है। भाजपा ने पिछड़े वर्ग से अनेक मुख्यमंत्री और राज्यपाल बनाएं हैं। देश के पीएम पिछड़े वर्ग से हैं। भाजपा की नीतियों के कारण ही हम आसाम में सरकार बनाए हैं। आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले धन पर साहसिक निर्णय लिया है।

सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा किसी जाति, मजहब या मत को लेकर नहीं चलती है। देश में अंबेडकर को सम्मान दिया तो पटेल को भी भाजपा ने सम्मान दिया। हमें जातियों में नहीं बटना चाहिए। हमें नक्सलवाद और आतंकवाद से लड़ना चाहिए। पिछड़े वर्ग के लोगों को मोदी के साथ विकास के साथ जुड़ना चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है। यह किसान और गरीब के प्रति समर्पित है। भारत की संस्कृति इतनी विशाल है कि यहां पर अगड़ी पिछड़ी की बात नहीं है। बुधलाल विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने केवल पिछड़ों को छलने का कार्य किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अंजू चौधरी, रामभुआल निषाद, दयानंद शर्मा, छोटेलाल मौर्य, राहुल श्रीवास्तव, जर्नादन तिवारी, रमेश प्रताप गुप्ता, राजेश निषाद, मुन्नीलाल निषाद, भागीरथी निषाद, बाबूराम निषाद, संकट पासवान, राजा यादव, सूर्य प्रताप यादव, मनोज अग्रहरि, ओमप्रकाश सोनकर, मुरली मनोहर, राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें