फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज गेट पर लगाया ताला, हंगामा

Sat, 15 Oct 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेड‌िकल कालेज
विज्ञापन
संविदा कर्मचारी शहजाद की हत्या के पर्दाफाश की मांग को लेकर शनिवार की शाम संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। शाम पांच बजे के करीब एकत्र कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर ताला बंदकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही चिलुआताल, गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं प्राचार्य ने पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की। दो घंटे बाद पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे हैं।
विज्ञापन


शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे पोस्टमार्टम हाउस पर संविदा कर्मचारी शहजाद के शव की पहचान पिता ने कर दी। इसके बाद कर्मचारी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक हुई। उधर, साथी कर्मचारियों के धरने पर जाने की खबर पाकर काम कर रहे कुछ कर्मचारी भी आने लगे। एकत्र कर्मचारी वार्डों में घूम-घूमकर सबको साथ ले लिए।

संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से यूजर चार्ज काउंटर, एक्सरे, जांच आदि ठप हो गया। सभी कर्मचारी एकत्र होकर मेडिकल कॉलेज गेट पर करीब पांच बजे धरने पर बैठ गए। मेन गेट पर ताला बंद होने की वजह से मरीज अंदर नहीं जा पा रहे थे। शाम 6:50 पर पुलिस ने हत्याकांड के पर्दाफाश का आश्वासन दिया। वहीं संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि रविवार की शाम तक हत्या का पर्दाफाश नहीं किया गया तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जूनियर डॉक्टरों ने संभाला काम ट्रॉमा सेंटर, इंसेफेलाइटिस वार्ड समेत कई वार्डों में संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने पर दो घंटे तक जूनियर डॉक्टरों ने काम संभाला। नर्सों का भी काम जूनियर डॉक्टरों ने कर मरीजों को राहत दी। हालांकि उनकी संख्या भी वार्ड में ज्यादा न होने से मरीजों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
वाराणसी का रहने वाला था शहजाद शाहपुर इलाके के लोको ग्राउंड में बुधवार को हत्या कर फेंकी गई लाश की शिनाख्त मेडिकल कॉलेज संविदा कर्मचारी शहजाद के रूप में हुई। शहजाद वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के भोजूबीर का रहने वाला था। 12 अक्टूबर को शहजाद ड्यूटी करके निकला था और उसके बाद से ही लापता था।  शनिवार को पहुंचे पिता ने उसकी शिनाख्त कर दी। इसके बाद से ही कर्मचारी नाराज होकर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें