गोरखपुर।
अब बस से सफर के दौरान आपको
शौच या पेशाब लगने पर घबराने
की जरूरत नहीं होगी और न ही बस
रुकवाने की जरूरत पड़ेगी।
रोडवेज प्रशासन गोरखपुर से
लखनऊ के बीच अगले सप्ताह से
टॉयलेट वाली एसी बस चलाने की
तैयारी कर रहा है।
प्रदेश
में अब तक सोलह टॉयलेट वाली
एसी बसें चल रही हैं। गोरखपुर
रीजन में शौचालय सुविधा वाली
यह पहली बस होगी। एआरएम महेश
चंद्र ने बताया कि यह बस अगले
सप्ताह गोरखपुर को मिलने की
उम्मीद है। मुख्यालय की तरफ
से अनुमति मिल गई है। उन्होंने
बताया कि गोरखपुर से लखनऊ रूट
पर टॉयलेट वाली एसी बस चलाने
की तैयारी है। जिसका विधिवत
उद्घाटन समारोह भी होगा। इसके
अलावा गोरखपुर रीजन को मुख्यालय
की तरफ से चार एसी बसें मिल
रही हैं। जिसमें एक बस मिल भी
चुकी है,
जो सुबह
आठ बजे लखनऊ मार्ग पर चल रही
है। बाकी तीन बसें भी जल्द ही
मिल जाएगी,
जिन्हें
देवरिया और वाराणसी रूट पर
चलाया जाएगा।