गोरखपुर। अपराधियों को जिले की सरहद
में घुसने से रोकने के साथ ही
घेराबंदी करने के लिए डीआईजी
ने एक प्लान तैयार किया है।
‘आपरेशन
ऑल आउट’ के
नाम से इस प्लान के लिए जिले
के उन 20
स्थानों
को चिह्नित किया गया है,
जिसका
इस्तेमाल संतकबीरनगर,
आजमगढ़,
मऊ,
महराजगंज,
देवरिया
और कुशीनगर जाने के लिए किया
जाता है।
डीआईजी
आरके चतुुर्वेदी ने ‘आपरेशन
ऑल आउट’ को
नई योजना के तहत शुरू किया है।
उन्होंने एसएसपी लव कुमार को
जिले के 11
थानाक्षेत्रों
में संवेदनशील स्थानों को
चिह्नित कर चौकसी बढ़ाने का
निर्देश दिया है। पिछले पांच
साल में इन क्षेत्रों में सबसे
अधिक आपराधिक वारदात हुए हैं।
बदमाश इन रास्तों से आसानी
से जिले से बाहर निकल गए। इसलिए
चौकसी बढ़ाते हुए रोजाना इन
स्थानों पर चेकिंग के साथ ही
पुलिस पिकेट भी लगाई जाएगी।
इन
स्थानों पर चलेगा आपरेशन
बड़हलगंज
का पटनहवा घाट,
दोहरीघाट,
बेलघाट
में सोपाई घाट,
मरियाघाट,
सिकरीगंज
में सिकरीगंज पुल,
पाकड़घाट,
सहजनवां
में घघसरा,
कैंपियरगंज
में फरेंदा बॉर्डर,
भौराबारी,
पिपराइच
में सिधावल तिराहा,
जदवापुर,
झंगहा
में नई बाजार,
दोहाबार,
चौरीचौरा
में मझना नाला,
सोनबरसा,
गगहा
में करहकोल घाट,
रकहट,
पीपीगंज
में अकटहवां पुल,
गुलरिहा
में जंगल टिकरिया चौराहा,
भटहट।