फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेनों में तौलिया की जगह डिस्पोजेबल नैपकिन, आज से गोरखधाम और चौरीचौरा एक्सप्रेस में सुविधा

Thu, 04 Apr 2019 01:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अब तौलिया की जगह दो सेट नैपकिन दिए जाएंगे। एक बार इस्तेमाल में आने वाले नैपकिन कॉटन के हैं और इनका आकार भी छोटा है। 
विज्ञापन


गोरखधाम एक्सप्रेस और चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी थ्री और एसी टू कोच में यात्रियों को गुरुवार से दो नैपकीन मिलेंगे। खास बात है कि यह नैपकीन पर्यावरण के अनुकूल होगा।

नैपकीन के इस्तेमाल में खर्च कम आएगा और वहीं इसके फटने, गायब होने का डर नहीं रहेगा। काटन का होने के कारण पानी भी ज्यादा सोखेगा। नैपकिन के लिए यात्रियों को अलग से शुल्क नहीं देना होगा। 
विज्ञापन


एक नैपकिन की लागत 2.57 रुपये है। इन दोनों ट्रेनों में सुविधा शुरू करने के बाद रेल प्रशासन यात्रियों से फीडबैक भी लेगा। नतीजा बेहतर मिला तो दूसरे ट्रेनों में नैपकिन दिए जाएंगे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

50 ग्राम है वजन

डिस्पोजल नैपकीन को 50 फीसदी से ज्यादा कॉटन और बाकी की मात्रा को फाइबर से बनाया गया है। इसका वजन 50 ग्राम है और इसका आकार 40 गुणा 30 सेंटीमीटर रखा गया है। जबकि तौलिया का आकार 52 गुणा 40 सेंटीमीटर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें