फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कैंपों में आधी आबादी का होगा दबदबा 

Sat, 18 Jun 2016 12:40 AM IST
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी - फोटो : amarujala/file photo
विज्ञापन
खेल निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में संचालित खेल प्रशिक्षण कैंप में अब आधी आबादी का दबदबा होगा। निदेशालय ने सत्र 2016-17 के लिए नया आदेश जारी कर कहा है कि प्रशिक्षण कैंप में खिलाड़ियों की जितनी संख्या निर्धारित है, उसमें आधी संख्या महिला खिलाड़ियों की होनी चाहिए। इसके अलावा प्रशिक्षकों को सप्ताह में दो महिला इंटर कॉलेजों में जाकर छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक भी करना होगा।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में खेल निदेशालय प्रशिक्षण कैंप चलाता है। खेल के बढ़ावे के साथ ही महिला खिलाड़ियों की संख्या को भी बढ़ाने के लिए निदेशालय ने यह निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी स्टेडियम में तैनात संविदा प्रशिक्षकों को दी गई है। इन नियमों की निगरानी की जिम्मेदारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की होगी। 

बनाए गए हैं ये नियम  कैंप में महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत होनी चाहिए।  सप्ताह में किसी भी स्कूल में जाकर खेल की जानकारी देनी होगी और उसका प्रमाण पत्र खेल विभाग में प्रस्तुत करना होगा।  कैंप में पंजीकृत खिलाड़ियों का हर महीने फिजिकल और स्किल टेस्ट लेना होगा, जिसकी रिपोर्ट खेल विभाग को देनी होगी।  तीन दिन अनुपस्थित खिलाड़ियों को कैंप से निकाल देना होगा।  महीने में तीन बार अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बुलाकर कैंप में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को नई जानकारी से अवगत कराना होगा और इसकी रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशालय की तरफ से जारी नए नियमों की जानकारी प्रशिक्षकों को दे दी गई है। इस नियम से महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। 
- एसएएच नकवी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें