जिले के सभी नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नामांकन की प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान अवकाश के दिन छोड़कर बाकी सभी दिन नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
यह बातें डीएम सन्ध्या तिवारी ने पत्रकारों दीं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होगा। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 को नाम वापसी होगी। 4 मार्च को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सभी नौ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का नामांकन कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारियों के कार्यालय में होगा। हर प्रत्याशी का जुलूस गोरखपुर क्लब में रोका जाएगा। एक गाड़ी से प्रत्याशी चार समर्थकों के साथ ही कचहरी के पास तक आएगा। पार्किंग कचहरी क्लब में होगी। प्रत्याशी पैदल नामांकन करने कलेक्ट्रेट में जाएगा।
इन विधानसभा क्षेत्रों का यहां होगा नामांकन
कैंपियरगंज न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन कक्ष संख्या 5
पिपराइच न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सदर कक्ष संख्या 1
गोरखपुर शहर न्यायालय अपर जिलाधिकारी भू राजस्व कक्ष संख्या 2
गोरखपुर ग्रामीण न्यायालय उप संचालक चकबंदी कक्ष संख्या 3
सहजनवां न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या 4
खजनी न्यायालय जिलाधिकारी गोरखपुर कक्ष संख्या 6
चौरीचौरा न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 7
बांसगांव न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 8
चिल्लूपार न्यायालय चकबंदी अधिकारी रुस्तमपुर कक्ष संख्या 9