कोहरे के असर से रविवार को गोरखपुर पहुंचने वाली देहरादून एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस बीस-बीस घंटे से ज्यादा लेट आने की सूचना थी, वहीं 10 और ट्रेनें भी लेट चल रही थीं। इस कारण मुसाफिरों को जहां लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं अपनों को रिसीव करने स्टेशन पहुंचे लोगों को भी इंतजार में काफी समय बिताना पड़ा। पूछताछ खिड़की पर भीड़ जमा हो रही है और वेटिंग हाल भी मुसाफिरों से भरे पड़े हैं।
रेलवे की ओर से गोरखधाम, गोमती नगर और अवध एक्सप्रेस का समय स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। रविवार को गोरखपुर आने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे, ग्वालियर एक्सप्रेस 9 घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस 5 घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस 4.40 घंटे और अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 6 घंटे लेट चल रही थी। वैशाली, लोकमान्य तिलक, पुणे और मोतिहारी एक्सप्रेस भी दो से साढ़े तीन घंटे देरी से चल रही हैं।
ट्रेन का नाम लेट (घंटों में)
12588 जम्मूतवी एक्सप्रेस 20:44
15002 देहरादून एक्सप्रेस 20:14
12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10:28
11124 ग्वालियर एक्सप्रेस 9
15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 6:20
12522 राप्ती सागर एक्सप्रेस 5:07
11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 4:40
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3:40
12554 वैशाली एक्सप्रेस 3:25
12542 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 2:20
15030 पुणे एक्सप्रेस 2:27
19269 मोतिहारी एक्सप्रेस 3:20
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस वेटिंग फॉर अपडेट
15066 पनवेल एक्लप्रेस वेटिंग फॉर अपडेट
15010 गोमतीनगर एक्सप्रेस वेटिंग फॉर अपडेट