फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी पुरुष की नहीं करा सके नसबंदी

Fri, 26 Aug 2016 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
डाॉक्‍टर
विज्ञापन
पुरुषों के लिए लगाए गए विशेष कैंप में एक भी नसबंदी न होने पर शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के दिशा निर्देश पर सीएमओ ने जिले के सभी एएनएम, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश जारी कर दिया है। यही नहीं इन्हें अब दो-दो नसबंदी कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सीएमओ ने निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि जब तक नए टारगेट को पूरा नहीं करेंगे, रुका वेतन रिलीज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन ने परिवार नियोजन के लिए हर महीने की 21 तारीख को नसबंदी कैंप लगाने का फैसला किया। इसी क्रम में गोरखपुर जिले में विशेष पुरुष नसबंदी कैंप लगाए जाने का आदेश भी हुआ। एएनएम और ब्लॉक प्रोसेस प्रबंधक को जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम एक-एक पुरुष को इसके लिए प्रेरित कर कैंप में लाएंगे। 22 अगस्त को खोराबार पीएचसी पर इसके लिए विशेष टीम लगाई गई और पूरी व्यवस्था भी की गई। मगर कैंप में एक भी नसबंदी नहीं हुई।

इसे गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर सीएमओ ने कार्रवाई की। जिले में 495 एएनएम और 19 ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक हैं। सीएमओ के निर्देश में अगले महीने की 22 तारीख तक कम से कम दो-दो नसबंदी करना होगा। ऐसा होने पर ही रुका वेतन जारी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें