फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल के टेस्ट में फेल होने पर अभ्यर्थी का हंगामा 

Fri, 26 Aug 2016 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
online test - फोटो : demo pic
विज्ञापन
परिवहन विभाग में शुक्रवार को अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए अभ्यर्थी ने टेस्ट में फेल होने पर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों पर मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए वह उनसे उलझ गया। इसके चलते दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आरटीओ में पहले शिफ्ट के चार अभ्यर्थियों को टेस्ट का लिया जा रहा था। इनमें से दो ऐसे आवेदक थे, जिन्हें कंप्यूटर की जानकारी नहीं थी। ऐसे में कर्मचारियों ने उनका कंप्यूटर स्टार्ट कर दिया और टेस्ट कैसे देना है इसकी जानकारी दे दी। टेस्ट को दो मिनट ही बीते थे कि अब्दुल कादिर नाम के आवेदक ने कुछ भी समझ न आने पर कंप्यूटर बंद कर दिया। इस पर उसे फेल कर दिया गया। कर्मचारियों ने उसे बताया कि अब एक सप्ताह बाद ही उसे मौका दिया जाएगा। इस पर वह भड़क गया। टेस्ट रूम से बाहर निकलते ही अपने एक साथी के साथ कर्मचारियों पर फेल करने का आरोप लगाते हुए उसने हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आया। किसी तरह अधिकारियों ने उसे समझाकर मामला शांत कराया। 

नियम सबके लिए बराबर है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ही ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। विभाग अब स्थायी डीएल के लिए भी ऑनलाइन टेस्ट शुरू करने जा रहा है। सोमवार से ही इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एम अंसारी, आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें