फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने किया फोरलेन का शिलान्यास

Fri, 09 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
तेन्दुआं मे फोलेन निर्माण कार्य का बटन दबाकर शिलान्यास करते केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी। साथ में महंत आदित्यनाथ, शिव प्रताप शुक्ला व अन्य । - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री ने नितिन गडकरी ने सांसद आदित्यनाथ की हर मांग पर मुहर लगा दी। इतना ही नहीं, उन्होंने उनसे कहा कि जितना खींचना चाहें खींच लें, उनके पास द्रोपदी की साड़ी है, वह कभी कम नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने छह सड़कों के लिए रकम देने का भी एलान किया। साथ ही गोरखपुर महानगर में 25 किलोमीटर फोरलेन सीसी रोड का निर्माण कराने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने राप्ती नदी में जल परिवहन शुरू करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने गुरुवार को टोल प्लाजा पर 535 करोड़ की लागत वाले कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन की आधारशिला रखी। उसके साथ ही उन्होंने तीन अन्य कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग की आधारशिला उन्होंने कौड़ीराम में रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें ठीक से याद नहीं, पर एक साल पूर्व वे यहां पर आए थे। तब महाराज जी ने जो मांग उनके समक्ष रखी उसे पूरा करने का वायदा किया था। उनमें से कुछ पर कार्य हो रहा है। शेष का शिलान्यास कर रहे हैं। कुछ सड़कों की एनओसी नहीं मिली थी पर अब वह मिल गई है। उसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इनमें राम जानकी मार्ग प्रमुख है। उन्होंने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं क्योंकि उस सड़क का निर्माण उनके द्वारा कराया जाएगा जिस पर सीता को लेकर भगवान राम गए थे।

उन्होंने कहा कि देश की गरीबी दूर के करने के लिए बड़े उद्योगों का लगना जरूरी है। यह तभी संभव होगा, जब सड़कें अच्छी होंगी। वह जब महाराष्ट्र सरकार मेें पीडब्ल्यूडी मंत्री थे तब मुंबई-पुणे फोरलेन का निर्माण कराया था। तब अटल जी ने उन्हें बुलाया और कहा कि देश में साढ़े छह लाख गांव हैं। उनकी हालत खराब है। तब मैंने प्रधान मंत्री सड़क योजना की शुरुआत की। फोरलेन का विचार उन्हें दिया। आज उसी विभाग के वह मंत्री हैं। कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसी आर्थिक नीति बने, जिससे गरीबी दूर हो सके। इसके लिए गांव और सड़काें का बेहतर होना जरूरी है।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि यूपीए सरकार में दो किलोमीटर सड़क रोज बनती थी पर आज 23 किलोमीटर बन रही है। राज्य सरकार यदि समय से एनओसी दे देती तो गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग के लिए धनावंटन कर उसका भी शिलान्यास हो जाता। इस मौके पर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्रीय परिवहन राज्यमार्ग मंत्रालय ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा निवेश किया है।
विज्ञापन

  आदित्यनाथ ने गडकरी के समक्ष रखे नए प्रस्ताव - गोरखपुर- देवरिया-बलिया को फोरलेन बनाया जाए
- गोरखपुर-इलाहाबाद फोरलेन की कनेक्टिीविटी दी जाए
- गोरखपुर-परतावल को फोरलेन बनाया जाए
- मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया मार्ग पर फोरलेन की तरह सीसी रोड बनाया जाए
- राप्ती नदी को डिसिल्टिंग कर जल परिवहन के रूप में विकसित किया जाए
- महेवा से मलौली बांध, राजघाट पुल पर हाबर्ट बांध, जंगल कौड़िया, घुनघुन कोठा, कटघर बिगही मार्ग के लिए धन का आवंटन हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें