फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ प्राचार्य होंगे कुर्सी से बेदखल

Sat, 16 Jul 2016 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गोरखपुर और बस्ती मंडल के 14 प्राचार्यों को तगड़ा झटका लगा है। इनमें से पांच रिटायर्ड हो चुके हैं, जबकि नौ को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। इन सभी 14 प्राचार्यों को बढ़ा हुआ वेतन भी वापस करना होगा। 2007-08 में उच्चतर शिक्षा चयन आयोग इलाहाबाद ने इन प्राचार्यों का चयन किया था, जिनकी नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


नियुक्ति रद्द होने से गोरखपुर-बस्ती मंडल का हर जिला प्रभावित हुआ है। सर्वाधिक प्रभावित गोरखपुर है, जहां के तीन प्राचार्यों को पद छोड़ना होगा। इसके अलावा कुशीनगर और देवरिया के दो-दो प्राचार्य इस फैसले से प्रभावित होंगे। सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के एक-एक कॉलेज प्राचार्य पदच्युत किए जाएंगे। जिन पांच महाविद्यालयों के रिटायर्ड प्राचार्यों पर फैसले की गाज गिरी है, उनमें गोरखपुर और देवरिया के दो-दो और महाराजगंज के एक प्राचार्य शामिल हैं।

दरअसल प्राचार्य चयन में असफल अभ्यर्थियों ने नियमों की अनदेखी का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने नियुक्तियां रद्द कर दीं थी। इसके बाद प्राचार्य सुप्रीम कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट ने इस शर्त पर सुनवाई शुरू की कि यदि वे हार गए तो प्राचार्य का बढ़ा वेतन लौटाना होगा। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्त का पालन करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी हुई है, मगर अभी आदेश हासिल नहीं हुआ है। प्राचार्यों को हटाने का निर्णय कॉलेज प्रबंधन को लेना होगा। फैसले के अनुपालन में यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो उसे निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. राजीव पांडेय, उच्च शिक्षा अधिकारी

इन प्राचार्यों पर गिरी गाज
डॉ. डीएन त्रिपाठी- नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज, गोरखपुर
डॉ. केके यादव- बापू डिग्री कॉलेज, पीपीगंज, गोरखपुर
डॉ. अनिल कुमार सिंह- महाविद्यालय भटौली बाजार, गोरखपुर
डॉ. एके राय- बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया (स्थानांतरित)
डॉ. एसएन शुक्ल- संत विनोबा पीजी कॉलेज, देवरिया
डॉ. एनपी राय- बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर
डॉ. आरवी सोलंकी-  किसान पीजी कॉलेज, सेवरही, कुशीनगर
डॉ. हरेश प्रताप सिंह- रतनसेन डिग्री कॉलेज, बांसी, सिद्धार्थनगर
डॉ. अजय कुमार पांडेय- हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, खलीलाबाद
डॉ. शेर बहादुर सिंह- दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर
डॉ. रमाशंकर राय- डीएवी पीजी कॉलेज, गोरखपुर
डॉ. आनंद कुमार शुक्ल- स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज, मठलार, देवरिया
डॉ. प्रभात कुमार पांडेय- बीआरडी पीजी कॉलेज, बरहज, देवरिया 
डॉ. घनश्याम पांडेय- जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें