फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्मार्ट ह्वील्स’ को भेजा गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्मार्ट ह्वील्स’ को भेजा गया नोटिस
विज्ञापन

गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित मारुति शोरूम स्मार्ट ह्वील्स प्राइवेट लिमिटेड को सील करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को नोटिस जारी कर दिया। प्राधिकरण के मुताबिक सीलबंदी की प्रक्रिया के तहत सामान आदि निकालने के लिए संबंधित को तीन दिन का मौका दिया जाता है। इसके बाद कभी भी सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। पहले यह शोरूम व सर्विस सेंटर आरकेबीके के नाम से जाना जाता था।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की हाई पावर कमेटी से करीब एक महीने पहले साक्ष्य समेत शिकायत हुई थी कि स्मार्ट ह्वील्स के शोरूम एवं सर्विस सेंटर से गाड़ियों से निकलने वाला खराब मोबिल समेत हर तरह का कचरा सीधे रामगढ़ताल में गिराया जाता है। कमेटी ने जीडीए उपाध्यक्ष को मामले की जांच सौंपी थी। यहीं नही प्राधिकरण के मुताबिक यह शोरूम रामगढ़ताल के 50 मीटर के दायरे में हैं। एनजीटी ने इस दायरे में आने वाले इंडस्ट्री, व्यवसायिक केंद्र जिनसे ताल में कचड़ा गिरता है पर पहले ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान मौके पर अवैध निर्माण भी पाया गया है। इन सभी वजहों से प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ए. दिनेश कुमार ने स्मार्ट ह्वील्स प्राइवेट लिमिटेड को सील करने का आदेश किया है। इसी क्रम में बुधवार को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सीलबंदी की प्रक्रिया के तहत बुधवार को स्मार्ट ह्वील्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर दिया गया है। तीन दिन बाद कभी भी इसे सील किया जा सकता है। -राम सिंह गौतम, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें