फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: शौचालय के अभाव में ससुराल छोड़ मायके गई विवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Fri, 30 Aug 2019 11:48 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
सुनीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हर घर में शौचालय बनाने की मुहिम भले की सरकार की ओर से संचालित है, लेकिन अभी भी तमाम जरुरतमंद परिवार वंचित हैं। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के नरहरिया गांव की एक नवविवाहिता शौचालय नहीं होने से ससुराल छोड़ कर मायके चली गई। इतना ही नहीं गरीब पति भी शौचालय बनवाने के लिए एक महीने पूर्व ही घर छोड़ कर बाहर कमाने चला गया। घर में अकेले विधवा सास हैं।

विज्ञापन


 नरहरिया गांव के डिबनी टोला निवासी प्रद्युम्न चौहान की शादी 18 मई को रामनगर मिश्रौली गांव के शंकर चौहान की बेटी सुनीता के साथ हुई थी। सुनीता ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। ससुराल आने के बाद प्राकृतिक जरुरतों के लिए खेतों में जाने की मजबूरी ने सुनीता को असंतोष से भर दिया। 
 

उसने पति से शीघ्र शौचालय बनवाने की बात कही। शौचालय निर्माण में पैसों की कमी सबसे बड़ी बाधा थी। आठवीं कक्षा तक पढ़े प्रद्युम्न दिहाड़ी के बदले यहां-वहां कार्य करते हैं। प्रद्युम्न की मां विमला ने बताया कि घर कच्चा है। मजदूरी के बूते भोजन का प्रबंध ही मुश्किल से होता है। शौचालय कहां से बनवाएं? ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से कई बार कहने के बाद भी नतीजा शून्य रहा।

शादी के बाद से ही बहू लगातार शौचालय बनवाने का तगादा करती रही थी। बहू सुनीता बताती है कि खेतों में शौच के लिए जाना सेहत और इज्जत दोनों के लिहाज से उचित नहीं। बहू के तर्क सौ प्रतिशत जायज थे। आखिरकार प्रद्युम्न ने बहू की जिद के आगे घुटने टेक दिए और रुपये कमाने की मंशा से घर छोड़ कर बाहर चला गया ताकि शौचालय का निर्माण हो सके। 
विज्ञापन

22 जुलाई को कुछ ग्रामीणों ने डीएम से नरहरिया ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता की शिकायत थी। शिकायतों के क्रम में शौचालय भी हैं। जांच के लिए सोमवार को डीआरडीए के अपर अभियंता के के मिश्र पहुंचे भी थे, लेकिन हो-हल्ला की वजह से बिना जांच किए वापस लौट गए। वहीं नरहरिया ग्राम पंचायत की प्रधान मालती ने बताया कि गांव के प्रद्युम्न और उनके बड़े भाई रामू चौहान में बंटवारा हुए बमुश्किल दो महीने हुए हैं। रामू का शौचालय निर्माण कराया गया है। जबकि प्रद्युम्न का भी जल्द ही शौचालय निर्माण करवा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें