फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन के निर्माण में लाएं तेजी : जीएम

Thu, 22 Dec 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को रेलवे में चल रही निर्माण परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें महाप्रबंधक ने अमान परिवर्तन, दोहरीकरण, नई रेल लाइन, रेल विद्युतीकरण, सड़क उपरिगामी पुल एवं अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने डोमिनगढ़-गोरखपुर-कुसुम्ही रेल खंड पर स्वीकृत तीसरी लाइन तथा गोरखपुर-नकहा जंगल रेलखंड पर बनने वाली दूसरी लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गोरखपुर स्टेशन के निकट कौवाबाग में बनने वाले सब-वे के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने वित्त वर्ष 2016-17 के निर्धारित परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होेंने निर्माण कार्यों के लिए धन एवं सामग्रियों की आपूर्ति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। थावे-छपरा कचहरी लूप, गोंडा-बहराइच, पीलीभीत-टनकपुर सहित विभिन्न रेल खंडों के अमान परिवर्तन कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा इन खंडों पर शीघ्र कार्य पूरा कर यात्री यातायात खोलने के लिए समय निर्धारित किया। उन्होंने स्वीकृत नई विद्युतीकरण परियोजनाओं पर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। बैठक में अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें