फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नक्शे में दिखाया गया नेपाल का हिस्सा, नेपाली छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2019 08:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज, सोनौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते नेपाली छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल के रुपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर भैरहवा के नेपाली छात्रों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारे भी लगाए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में नेपाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सात बजे भैरहवा नेकपा छात्र संगठन के सदस्यों ने छात्र नेता लक्ष्मी केसी के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया शांति द्वार के नीचे भारत के खिलाफ भारत विस्तारबाद मुर्दाबाद, भारत वापस जाओ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। 

छात्रों का आरोप था कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत-नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को भी दर्शाया गया है। वे उसे मानचित्र से हटाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर नेपाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को नो मेंस लैंड के पहले ही रोक लिया। सीमा पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद छात्र लौट गए। 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल के लोग अपने देश की सीमा में कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। भारतीय सीमा में कुछ भी हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें